गाजीपुर में मां ने तीन बच्चों को जहर देकर मारने के मामले में उम्रकैद की सजा

गाजीपुर के ढढ़नी भानमल राय गांव में मां सुनीता देवी को अपने तीन बच्चों को चाय में जहर मिलाकर मारने के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अदालत ने 15 अगस्त 2022 की घटना में उसे दोषी ठहराते हुए 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।