गाजीपुर के बबुरा गांव में कच्चा मकान गिरा, युवक घायल
गाजीपुर के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में शनिवार तड़के बारिश के कारण नारायण राम का कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबने से 29 वर्षीय अंगद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी मां उमा देवी को मामूली चोटें आईं।