देवरिया में हत्या के आरोपी विजय बहादुर को 10 साल की सजा, पत्नी को मिली परिवीक्षा
देवरिया की अपर सत्र न्यायाधीश नरेंद्र नाथ त्रिपाठी की अदालत ने 24 अगस्त 2021 को हुई हत्या के मामले में विजय बहादुर विश्वकर्मा को 10 साल की कठोर सजा और 66 हजार रुपये जुर्माना लगाया। उनकी पत्नी ममता विश्वकर्मा को उम्र और स्वास्थ्य के आधार पर दो साल की नेक चलनी पर रिहा किया गया।