चंदौली में दो युवकों की हत्या, संपत्ति विवाद की आशंका
चंदौली जिले के डेढ़गांवा गांव में बोरे में मिले दो युवकों के शवों की पहचान सिद्धार्थ सिंह और सागर त्रिपाठी के रूप में हुई है। दोनों दोस्तों की हत्या के पीछे संपत्ति विवाद का एंगल सामने आया है, जिसमें सिद्धार्थ के चचेरे बहनोई का नाम भी जांच में शामिल है।