देवरिया में भाजपा ने मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की, 28 मंडलों में जिम्मेदारियां तय

भाजपा ने देवरिया जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए 28 मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने मंडल प्रभारियों के नामों की घोषणा की, जिसका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देना है।