मऊ में 48 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, मंत्री ए.के. शर्मा ने किया

मऊ में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने सरदार पटेल की जयंती पर 48 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया और पीएम आवास योजना के 10 लाभार्थियों को दूसरी किस्त वितरित की गई।