गाजीपुर से हाजीपुर तक एनएच-31 के चौड़ीकरण के लिए 250 करोड़ की डीपीआर मंजूरी की मांग

पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर गाजीपुर से हाजीपुर तक एनएच-31 के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की 250 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की शीघ्र मंजूरी की मांग की है। यह परियोजना पूर्वांचल और बिहार के बीच आवागमन को सुगम बनाएगी।