जौनपुर में नितिन गडकरी का दौरा, 3677 करोड़ की आठ सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जौनपुर में 3677 करोड़ रुपये की आठ राष्ट्रीय हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें मुंगराबादशाहपुर बाईपास और अन्य सड़क परियोजनाएं शामिल हैं, जो जौनपुर समेत आसपास के जिलों की सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगी।