देवरिया: निवास लक्ष्मी ने प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता गोल्ड
देवरिया में चल रही प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता में रामकरन इंटर कॉलेज की छात्रा निवास लक्ष्मी यादव ने 69 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने कानपुर की खिलाड़ी को हराकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है, जबकि तृप्ति यादव ने सिल्वर मेडल हासिल किया।