आजमगढ़ कोर्ट ने दो आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया

आजमगढ़ की अदालत ने गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में फैसले के दिन अनुपस्थित रहने पर भास्कर राय और शिवम राय के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। वहीं, अमरनाथ राय और अवनीश राय को साधारण मारपीट का दोषी पाते हुए तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।