मऊ में एसीएमओ और जिला प्रोबेशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी
मऊ में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने एनकॉर्ड बैठक में स्वास्थ्य विभाग के नोडल एसीएमओ और जिला प्रोबेशन अधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। दोनों अधिकारियों को बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।