गोरखपुर: खुले नाले में गिरने से मौत के बाद ठेकेदारों और अभियंताओं पर कार्रवाई
गोरखपुर में खुले नाले में गिरकर एक व्यक्ति की मौत के बाद नगर निगम ने पांच ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही, नौ अभियंताओं को लापरवाही के लिए निलंबन की चेतावनी दी गई है।