पूर्वी चंपारण का 10 हजार का इनामी अपराधी आकाश देवरिया से गिरफ्तार
बिहार एसटीएफ ने पूर्वी चंपारण के वांटेड अपराधी आकाश कुमार को मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वह सीएसपी संचालक से 5.11 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार था और उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती समेत पांच मामले दर्ज हैं।