देवरिया में युवती के मंगेतर को भेजे आपत्तिजनक मैसेज, केस दर्ज
देवरिया के भाटपाररानी थाना क्षेत्र में युवती के मंगेतर को निकाह से दो दिन पहले व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक संदेश भेजकर शादी तुड़वाने की कोशिश की गई। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात नंबर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।