वाराणसी में इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सुरक्षित निस्तारण के लिए नई व्यवस्था शुरू

वाराणसी नगर निगम ने इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सुरक्षित निस्तारण और रीसाइक्लिंग के लिए एडमाइबिन को अधिकृत किया है। अब नागरिक अपने पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान को सामान्य कचरे में फेंकने के बजाय निर्धारित व्यवस्था के तहत बेच सकेंगे और इसके बदले पैसे भी प्राप्त कर सकेंगे।