गौरी बाजार में मुठभेड़ में एक आरोपी और चार बाल अपचारी गिरफ्तार

गौरी बाजार में पुलिस ने सिरसिया पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी संदीप कुशवाहा और चार बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी के आभूषण, एक तमंचा और अन्य सामान बरामद हुए हैं।