देवरिया: 225 लीटर देशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 225 लीटर देशी शराब बरामद की। शराब बिहार ले जाई जा रही थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सत्येंद्र साहनी के रूप में हुई है।