बलिया: शिवपुर कपूर दीयर में दो स्पर गंगा में समाए, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
बलिया के शिवपुर कपूर दीयर पंचायत में गंगा नदी के कटान से बचाव के लिए बनाए गए दो स्पर नदी में समा गए हैं। ग्रामीणों ने कटान रोधी कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से जांच की मांग की है।