भटनी में दो बाइकों की टक्कर में ओमप्रकाश सिंह की मौत, साथी घायल
भटनी थाना क्षेत्र के पुरना छापर गांव के पास बुधवार रात दो बाइकों की टक्कर में 55 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह की मौत हो गई। वह सब्जी लेकर घर लौट रहे थे, जबकि उनका साथी राजेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।