बलिया के जिगनी खास में बनास डेयरी का उद्घाटन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा
बलिया के चिलकहर ब्लॉक के जिगनी खास गांव में बुधवार को बनास डेयरी का उद्घाटन जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए डेयरी उद्योग के विस्तार और स्वरोजगार की योजनाओं की जानकारी दी।