वाराणसी: तेज रफ्तार ट्रक ने मछली विक्रेता को रौंदा, एक की मौत, चार घायल
चोलापुर थाना क्षेत्र के चमरहा बाजार में रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने मछली विक्रेता विकास सोनकर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसके बाद ग्रामीणों ने वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग जाम कर दिया।