वाराणसी के सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में तेंदुआ दिखने से हड़कंप

वाराणसी के सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में गुरुवार को तेंदुआ दिखने से दहशत फैल गई। वन विभाग ने तेंदुए की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं, लेकिन अब तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला है। स्कूल को एहतियातन बंद रखा गया है।