पथरदेवा टेंडर विवाद: ईओ के निलंबन की संस्तुति, जांच जारी

देवरिया के पथरदेवा नगर पंचायत में 5.79 करोड़ रुपये के 20 विकास कार्यों के टेंडर विवाद में ईओ हिमांशु प्रताप सिंह के निलंबन की संस्तुति की गई है। आठ अक्टूबर को विवाद के बाद डीएम ने जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की थी, जिसने चार दिन तक जांच की।