आजमगढ़ में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के खिलाफ छात्रों की जागरूकता रैली

आजमगढ़ में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) के खतरे के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मंगलवार को फार्मेसी कॉलेजों के छात्रों ने रैली निकाली। रैली का आयोजन डीएवी डिग्री कॉलेज से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस कॉलेज परिसर में समाप्त हुआ।