जमानिया में पिकअप नहर में पलटी, चालक को मामूली चोटें आईं

जमानिया के काशीराम आवास तिराहे पर बृहस्पतिवार को एक पिकअप नहर में पलट गई। गनीमत रही कि नहर में पानी नहीं था, जिससे चालक बिक्की को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा इंतजामों की कमी पर चिंता जताई है।