गोरखपुर में प्लंबर पर 16 वर्षीय किशोरी को अगवा करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि प्लंबर मनीष ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाया है। पुलिस ने मनीष और उसके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।