गोरखपुर: गोदाम में आग से मजदूर की जलने से मौत, परिजनों ने किया हंगामा

गोरखपुर के मोहनलालपुर में तारपीन तेल के गोदाम में आग लगने से 27 वर्षीय मजदूर भोला की जलकर मौत हो गई। शव मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा किया, पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया।