गोरखपुर: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में सुनवाई जारी
गोरखपुर में 10 साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में मंगलवार को पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई हुई। अब तक कुल 6 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें सीसीटीवी फुटेज की पुष्टि करने वाले गवाह भी शामिल हैं।