मऊ में डीजे संचालकों पर कार्रवाई, तेज आवाज में बजाने पर FIR दर्ज

मऊ के चिरैयाकोट में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर चार संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने निर्देशों का पालन न करने पर कार्रवाई की और उच्च न्यायालय के ध्वनि प्रदूषण संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन बताया।