आजमगढ़ में किसान नेता राजीव यादव के घर पुलिस की दबिश, आंदोलन की चेतावनी
आजमगढ़ में सोशलिस्ट किसान सभा के महासचिव राजीव यादव के घर पुलिस ने छापेमारी की। पूर्वांचल किसान यूनियन ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। राजीव यादव सड़क दुर्घटना में मृत युवक शिवम पाल के परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे।