मऊअपराध और कानून

मऊ: महिला से अश्लील बातचीत करने वाले चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह सस्पेंड

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र की दुबारी चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को महिला से अश्लील बातें करने के आरोप में निलंबित किया गया है। वायरल ऑडियो के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की और मामले की विभागीय जांच शुरू की है।