गाजीपुर में कांग्रेस ने राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में मनाया काला दिवस

गाजीपुर में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की हिरासत के विरोध में सरजू पांडेय पार्क में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया।