गोरखपुर में बिजली कटौती: पादरी बाजार समेत कई क्षेत्रों में 7 घंटे तक बिजली गुल
गोरखपुर में रविवार को पादरी बाजार क्षेत्र में निर्धारित चार घंटे के शटडाउन के बावजूद बिजली आपूर्ति साढ़े सात घंटे तक ठप रही। उपभोक्ताओं को पानी की कमी का सामना करना पड़ा और उपकेंद्र पर जानकारी लेने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला।