बैरिया में अंडरग्राउंड केबल जलने से दो दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

बैरिया क्षेत्र में सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन और दलछपरा हाल्ट के बीच अंडरग्राउंड बिजली केबल जलने से 25 गांवों के लगभग दो लाख लोग अंधेरे में हैं। ग्रामीणों ने दीवाली से पहले केबल बदलने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।