वाराणसी में कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना
फ्लाईदुबई विमान के घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में अभिषेक और महामृत्युंजय जाप किया गया। इस दौरान गंगा आरती में भी उनकी सेहत की कामना की गई।