देवरिया: निजी अस्पताल में गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल सील

देवरिया के गोरखपुर रोड स्थित दयानंद उर्मिला हॉस्पिटल में शुक्रवार को प्रसव के दौरान 30 वर्षीय सोनी देवी और उनके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया।