मऊ में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी, 82 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू
मऊ में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने 82 फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह प्रशिक्षण 5 से 14 अक्टूबर तक विभिन्न चरणों में होगा, जिससे जनगणना कार्य को समयबद्ध और त्रुटिरहित संपन्न कराने की तैयारी है।