बलियाचुनाव

बलिया में पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया शुरू

बलिया में पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और अपात्र नाम हटाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि यह प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत होगी।