ग़ाज़ीपुरखेल

गाजीपुर के राजकुमार पाल को पीएम मोदी करेंगे सम्मानित, 15 अक्टूबर को दिल्ली में

गाजीपुर के करमपुर गांव के अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को 15 अक्टूबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है, लेकिन अंगूठे में चोट के कारण वह डॉक्टर की सलाह पर आराम कर रहे हैं।