मऊ: कारागार मंत्री ने कुंवरपुरवा में बाढ़ पीड़ितों से किया जन संवाद
कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कुंवरपुरवा गांव में बाढ़ पीड़ित किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने फसलों के नुकसान का सर्वे कराने और मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। किसानों ने बाढ़ से बर्बाद फसलों और घाघरा नदी के कटान की समस्या उठाई।