आजमगढ़ में महिला की मौत के बाद निजी क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की
आजमगढ़ के महमूदपुर में एक महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित निजी क्लिनिक को सील कर दिया है। महिला का उपचार करते समय इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद परिजन उन्हें जौनपुर ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।