जमानियां में नवीन गृहकर वसूली के खिलाफ सभासदों का धरना 12वें दिन भी जारी

गाजीपुर के जमानियां नगर पालिका परिषद में नवीन गृहकर की जबरन वसूली और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के दुरुपयोग के खिलाफ सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना 12वें दिन भी जारी रहा। सभासदों ने चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता पर मनमानी और वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।