जमानियां में नवीन गृहकर वसूली के खिलाफ सभासदों का धरना नौवें दिन भी जारी
गाजीपुर के जमानियां नगर पालिका परिषद में नवीन गृहकर वसूली के खिलाफ सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रहा। सभासदों ने पालिका अध्यक्ष पर वादाखिलाफी और तानाशाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो वे इस्तीफा देने को बाध्य होंगे।