जमानियां में नवीन गृहकर के खिलाफ सभासदों का धरना पांचवे दिन भी जारी

गाजीपुर जिले के जमानियां नगर पालिका परिषद में नवीन गृहकर की वसूली को लेकर सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। सभासदों ने पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता पर तानाशाही और वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मांग की है कि नवीन गृहकर की वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए।