जमानियां में सभासदों का धरना 20वें दिन भी जारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
गाजीपुर जिले के जमानियां नगर पालिका परिषद में सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 20वें दिन भी जारी रहा। सभासदों ने पालिका अध्यक्ष पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के दुरुपयोग और विकास प्रस्तावों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मांगें पूरी न होने पर आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दी।