देवरिया में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और नायब तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी

देवरिया में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनिमेष वर्मा और नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौडिल्य के खिलाफ प्रदर्शन किया। 29 सितंबर से नायब तहसीलदार के न्यायालय का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।