देवरिया: पंचायत सचिवों का प्रदर्शन, सोनू यादव के निलंबन का विरोध

देवरिया के बैतालपुर विकास खंड में ग्राम पंचायत अधिकारी सोनू यादव के निलंबन के खिलाफ पंचायत सचिवों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। सचिवों ने तत्काल बहाली और निष्पक्ष जांच की मांग की है, अन्यथा आंदोलन जिला मुख्यालय तक बढ़ाने की चेतावनी दी है।