बलिया में बाढ़ और कटान से प्रभावित लोगों का धरना 13 अक्टूबर को

बलिया में गंगा और घाघरा नदी की बाढ़ एवं कटान से प्रभावित लोगों ने 13 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया है। 'नदी कटान खेती एवं गांव बचाओ संघर्ष समिति' की संयोजक अंजू ने सरकार से मुआवजा और स्थायी समाधान की मांग की है।