गोरखपुर के मजनू चौराहे पर गैस एजेंसी के गोदाम पर छापा, 48 सिलेंडर जब्त

जिला पूर्ति विभाग की टीम ने गोरखपुर के मजनू चौराहे पर एक दुकान में छापा मारकर 48 गैस सिलेंडर जब्त किए। इनमें 28 भरे, चार छोटे और दो बड़े कमर्शियल सिलेंडर शामिल हैं। सिलेंडरों को संतकबीरनगर की शगुन गैस एजेंसी से लाया गया था।