गाजीपुर में दिल्ली-हावड़ा रूट पर रेल परिचालन में चार बार व्यवधान

गाजीपुर में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर 27 से 30 अक्टूबर के बीच पेंटोग्राफ टूटने और इंजन फेल होने से चार बार रेल परिचालन प्रभावित हुआ। इससे राजधानी, श्रमजीवी और विभूति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों लेट हुईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।